श्री साई अस्पताल की निशुल्क सुविधा पर गर्भवती महिलाओं के चेहरे खुशी से खिलें,गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान बना श्री साई अस्पताल, जताया आभार
श्री साई अस्पताल की निशुल्क सुविधा पर गर्भवती महिलाओं के चेहरे खुशी से खिलेंi
गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान बना श्री साई अस्पताल, जताया आभार
नाहन
श्री साई मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल एंव ट्रामा सेंटर नाहन में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क जांच की सुविधा मुहैया करवाई गई, इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाऊंड की सुविधा भी निशुल्क दी गई। जानकारी देते हुए श्री साई अस्पताल की निदेशक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्रद्धा बेदी ने बताया कि ये अपस्ताल के लिए गर्व का विषय है कि श्री साई अस्पताल पर लोगों का भरोसा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं कम से कम शुल्क पर उपलब्ध करवाने हेतु अस्पताल द्वारा प्रयास अस्पताल के लिए सुखद अनुभव है। इसी कड़ी में हर माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं का निशुल्क चेकअप व अल्ट्रासाऊंड की सुविधा दी जा रही है। बीते कल करीब दर्जनों महिलाओं की निशुल्क जांच की गई साथ ही आधा दर्जन से अधिक गर्भवती महिलओं के निशुल्क अल्ट्रासाऊंड किए गए। ये प्रयास भविष्य में जारी रहेगी।दूसरी तरफ श्री साई अस्पताल नाहन के प्रयास को देखकर गर्भवती महिलाएं खुशी से फूली नही समा रही है। साई अस्पताल में निशुल्क सेवा का लाभ उठाने पहुंची महिलाओं ने बताया कि ये बहुत अच्छा प्रयास है,जिसमें गरीब तबके की महिला कों भी अब बेहतर इलाज मिल सकेगा। वैसे भी गर्भवती महिलाओं का गर्भ के दौरान तीन से चार अल्ट्रासाऊँड होते है जिसमें वे साई अस्पताल में आकर निशुल्क सुविधा का लाभ ले सकती है। श्री साई अस्पताल नाहन की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नही है।